Connect with us

Speed India News

Featured

नीतीश कुमार की प्रस्तावित ओडिशा यात्रा को सम्राट चौधरी ने बताया चाय नाश्ते का प्रोग्राम।

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बंगाल, यूपी के बाद अब ओडिशा यात्रा पर जाने वाले हैं। यहाँ वे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर चर्चा होगी। किन्तु, भाजपा ने नीतीश कुमार की ओडिशा यात्रा को चाय नाश्ता का प्रोग्राम बताया है। भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को कई नसीहत भी दी है।

बता दें कि, भाजपा के साथ लम्बे समय तक सत्ता में रहने वाले नितीश इस समय भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के अभियान में जुटे हुए हैं। इसे लेकर ही नितीश बिहार के बाहर अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं। 9 मई को ओडिशा जाने का उनका कार्यक्रम तय हो गया है। उससे पहले भाजपा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार की यात्रा के पीछे बिहार के विकास का कोई उद्देश्य नहीं है। वे सिर्फ चाय नाश्ता करने के लिए दूसरे राज्यों में नेताओं के पास जा रहे हैं। ओडिशा जाने के पीछे भी उनका यही इरादा है। सम्राट ने कहा कि, नीतीश कुमार सीएम नवीन पटनायक से मिलेंगे और चाय नाश्ता करके वापस लौट आएंगे, क्योंकि कुछ होने वाला नहीं है।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार की जनता का दुर्भाग्य है कि सीएम के पास इतनी फुर्सत है। राज्य के विकास के लिए कार्य नहीं हो रहा है और सीएम प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख कर इस राज्य से उस राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्हें इतनी फुर्सत है कि चाय पीने के लिए ही बिहार से बाहर चले जाते हैं। नवीन पटनायक से मुलाकात पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। देश की जनता 2024 के लिए अपना मन बना चुकी है। नीतीश कुमार अपनी कोशिश जारी रखें।

Continue Reading
You may also like...

More in Featured

November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
To Top