Connect with us

Speed India News

Featured

गांधी मैदान पहुंचे CM नीतीश ने दी ईद की मुबारकबाद,कहा- आज ईद पर राजनीति नहीं

बिहार में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नमाज अदा की तथा एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बच्चो में भी खासा उत्साह देखा गया, जो एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में भाईचारा बनी रहे, इसके लिए हम हमेशा काम करते हैं। अभी माहौल बहुत अच्छा है। पूरे एक माह रोजा रखा गया और उसके बाद आज ईद मनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इस मौके पर उन्होंने राजनीति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा आज ईद है, आज राजनीति नहीं।

ईद-उल-फितर के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान पहुंचे जहां लोगों ने नमाज़ अदा की।

उन्होंने कहा, “हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी…

इधर, ईद को लेकर पटना सहित राज्य के सभी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न स्थानों में पुलिस बलों की तैनाती की गई हैं।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Featured

November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
To Top